Homeअपना शहरसरदारपुर - सांसद दरबार ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, ...

सरदारपुर – सांसद दरबार ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, डॉक्टरों तथा अधिकारियों से चर्चा कर ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

सरदारपुर। तहसील मे लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही हैं। अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधी भी समय-समय पर भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ले रहे है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धार-महू लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार ने दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सांसद दरबार सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएल जैन से कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा की गई तथा वैक्सीननेशन को लेकर लोगों में जागरूकता लाने की बात कही। वही सांसद दरबार ने सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश व एसडीओपी आरएस मेड़ा से चर्चा कर कोरोना कर्फ्यू का जनता को हर हाल में पालन करवाने की बात कही। वही स्थानीय मीडिया द्वारा सांसद को डिजिटल ऐक्सरे मशीन हेतु चर्चा की गई। जिस पर सांसद ने कलेक्टर से बात कर जल्द ही मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग, डॉ.नितिन जोशी, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, नवीन बानिया, बलबाहादुरसिह, हेमंत दांगी, सन्नी गर्ग आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!