Homeचेतक टाइम्ससारंगी - मानवता के लिए उठे हाथ, पुलिस का नया रूप देखकर...

सारंगी – मानवता के लिए उठे हाथ, पुलिस का नया रूप देखकर नगर की जनता कर रही प्रशंसा

सारंगी। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी सोनू डावर तथा टीआई संजय रावत के नेतृत्व में सारंगी चौकी प्रभारी अशोक बघेल और उनकी पूरी टीम सराहनीय कार्य मे जुटी हुई हैं। जिससे लोग पुलिस के इस नए रूप को देखकर खुश हैं। वही नगर में पुलिस के इन सामाजिक कार्यों की प्रशंसा भी हो रही है। सारंगी चौकी प्रभारी अशोक बघेल व पूरे स्टाफ के द्वारा न सिर्फ अपराधों को नियंत्रण किया जा रहा है बल्कि साथ ही साथ सद्भावना की गतिविधियां भी संचालित की जा रही है। पुलिस गरीब, कमजोर व मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को प्रतिदिन भोजन भी  उपलब्ध करा रही है। सारंगी चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बुधवार को क्षेत्र के गरीब परिवार, मजदूर व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्गों के घर पहुंच कर एक सप्ताह का राशन उपलब्ध कराया। इस दौरान लोगों से कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी बनाने की अपील की।  चौकी प्रभारी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी का यह कर्तव्य है कि ड्यूटी के साथ-साथ मानव सेवा भी कि जाए। चौकी प्रभारी अशोक बघेल तथा उनकी टीम सतत कोविड-19 जैसी गंभीर ड्यूटी के साथ-साथ जनसेवा का भी कार्य कर रहे हैं। सारंगी क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति आत्मसम्मान बड़ा है। राशन वितरण के दौरान चौकी प्रभारी अशोक बघेल, कार्यवाहक एएसआई जितेंद्र सिंह, आरक्षक महिपाल सिंह सहित सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!