Homeचेतक टाइम्सअमझेरा - अमर शहीद महाराणा बख्तावरसिंहजी की नगरी में मनाया आजादी का...

अमझेरा – अमर शहीद महाराणा बख्तावरसिंहजी की नगरी में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, केबिनेट मंत्री, सांसद सहीत धार कलेक्टर हुए शामिल

अमझेरा। 1857 की क्रांति के महानायक एवं मालवा प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद महाराणा बख्तावरसिंहजी राठौर की कर्मभूमि  ग्राम अमझेरा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, संभागिय संगठन मंत्री भाजपा जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला पंचायद अध्यक्ष मालती पटेल, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव तथा संजय बघेल, पूर्व विधायक करणसिंह पंवार धार, कलेक्टर आलोककुमार सिंह की उपस्थिति में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  अतिथियों के द्वारा संबोधन करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन शहीदोे की बदौलत भारत को आजादी मिली जिन्हौने मातृभूमि की रक्षा के लिए और भारतामाता को गुलामी की जंजीरोे सेे मुक्त कराने के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया ऐसे भारत माता के महान सपुतो के बलिदान को यादगार बनाने एवं आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत देश में यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमझेरा महाराणा बख्तावरसिंहजी  ने भी देश की आजादी में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया उन्हे शत शत वंदन है।

कार्यक्रम के पूर्व महल परिसर स्थित राजा बख्तावरसिंहजी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माॅं नागणेचा के दर्शन किए। वहीं कन्या पूजन भी किया गया। इस मौके पर स्कुली छात्र-छात्राओं के साथ नगर के गणमाण्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण मौजुद रहे वहीं दत्तीगाॅंव मित्र मंडल एवं बख्तावर फाउंडेशन ग्रुप के द्वारा अतिथियों को स्मृति एवं प्रतिक चिन्ह भेंट किये गये।  कार्यक्रम को लेकर सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश अपनी पूरी टिम के साथ मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीपसिंह पंवार ने किया एवं आभार सरपंच पप्पू अजनारे ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!