Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - केअर इण्डिया संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, रैली, रंगोली,...

राजगढ़ – केअर इण्डिया संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, रैली, रंगोली, रस्सी खींच सहित हुए अन्य आयोजन

राजगढ़। केअर इण्डिया संस्था के वुमन प्लस वाटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे पेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम दत्तीगांव में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाऐं शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महिला एवं बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगी व आशाऐं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन राजेश डामेचा ने किया। फील्ड को-ऑर्डिनेटर कमलेश पाटीदार के मार्गदर्शन में ट्रेनर अंतिम कमेड़िया, मनोज चैहान व राजेश ने विभिन्न गतिविधियों का अयोजन किया।

विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन – महिला दिवस के अवसर पर महिला हिंसा के खिलाफ सशक्ता होने की शपथ दिलाई। जिसके बाद रंगोली गतिविधि, सांप सीढ़ी खेल, रस्सी खींच खेल व रैली का आयोजन भी किया गया। गतिविधि के माध्यम से महिलाओं को महिला नेतृत्व, समाज और देश में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। संस्था का लक्ष्य है कि पेस कार्यक्रम के माध्यम से लिंग आधारित भेद में बदलाव ला सके ताकि उचित संसाधन और बराबर मौके मिलने पर वह पुरे परिवार और समुदाय को गरीबी से मुक्ति दिलाने में सक्षम हो सके। अंत में आभार अंतिम कमेड़िया ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!