Homeअपना शहरसरदारपुर - खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर छात्राओं के...

सरदारपुर – खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

सरदारपुर। शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर में खेल और युवा कल्याण विभाग धार के निर्देशन में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर 12 फरवरी से प्रारंभ हुआ है, जो 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं को कराते का प्रशिक्षण प्रशिक्षक महेश कुमार वर्मा ब्लेक बेल्ट द्वारा दिया जा रहा है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग ले रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य जीपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते हुए महिला अपराधों को कम करने एवं आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को मानसिक व शारिरीक दोनो रूप से मजबूत बनना पड़ेगा। उक्त जानकारी विकासखंड युवा समन्वयक सुनिता भाबर ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!