Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मनाया स्थापना दिवस, ...

सरदारपुर – श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मनाया स्थापना दिवस, ग्राम, नगर एवं तहसील कार्यकारिणी का किया विस्तार

सरदारपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तहसील सरदारपुर ने बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे तहसील से समाजजनों ने सहभागिता तथा ग्राम, नगर एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हर्षदीप सिंह चौहान ने राजोद, सरदारपुर, राजगढ़ एवं कंजरोटा में स्वागत बोर्ड अनावरण किया। श्री महाराणा प्रताप के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया गया।  जिला प्रवक्ता डॉ. आदित्य प्रतापसिंह ने संगठन के मुख्य उद्देश्य आरक्षण आर्थिक आधार पर हो एवं सामाजिक समाज की एकता पर अपने विचार रखें। वही प्रदेश मीडिया प्रभारी विजयप्रताप सिंह संदला द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में समाजजनों को अवगत कराया। आयोजन में जिला संयोजक जीतू, मंत्री ईश्वरसिंह, सह मीडिया प्रभारी विजू एवं भानु, युवराज सिंह, अशोक सिंह, लाला ठाकुर, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, टोनी, साजन सिंह, अमन सिंह, सोनू, राज, करण, पवन, रिक्की, सुशांत, काना, दिलीप, सन्नी, चेतन, संदीप, जितेंद्र, दीपू  आदि करणी सैनिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में तहसील कार्यकारिणी अध्यक्ष युवराज सिंह राजोद , राजगढ़ सेक्टर प्रभारी हुकुम सिंह शेखावत, ग्राम कंजरोटा से कोषाध्यक्ष भगत सिंह सोलंकी, संयोजक प्रदीप सिंह पवार, महामंत्री राहुल सोलंकी, प्रभारी बादल सिंह पंवार, उपाध्यक्ष राहुल सिंह चौहान, संगठन मंत्री विकास सिंह चौहान, मंत्री सूरज सिंह सिसोदिया, सचिव कुलदीप सिंह  सौलंकी ,सह सचिव राहुलसिंह तंवर, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक सिंह पवार एवं ग्राम पटलावदिया में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई। जिसमें अध्यक्ष भेरूसिंह सुनेर एवं मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह सुनेर को पदस्थ किया गया। संचालन तहसील प्रवक्ता सुमित सिंह चौहान ने किया एवं जिला मंत्री लोकेंद्रसिंह बसलई तथा तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह गौड़ ने जिला पदाधिकारी एवं तहसील से पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह रिंगनोद ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!