Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - उद्योग मंत्री के दौरे पर उपेक्षा से नाराज भाजयुमो...

सरदारपुर – उद्योग मंत्री के दौरे पर उपेक्षा से नाराज भाजयुमो नगर अध्यक्ष सहित आधा दर्जन भाजपाइयों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सरदारपुर। उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का कल अमझेरा मे मंत्री बनने के बाद पहला दौरा था। भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी बडे उत्साह के साथ मंत्री के स्वागत के लिये तैयारिया की थी। लेकिन पार्टि के निष्ठावन कार्यकर्ताओ की इस दौरान उपेक्षा से वे नाराज हो गये। ग्राम राजपुरा के करीब आधा दर्जन पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामुहीक इस्तीफा देकर उसे स्वीकार करने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष को राजपुरा के बुथ अध्यक्ष जगदीश हामड, पकाश राठौर, युवामोर्चा नगर अध्यक्ष राजपालसिंह, किसान मोर्चा मंडल उपायक्ष संजय सोंलकी, बंटी भायल, राजु पडियार, शांतिलाल हामड, जगदीश काग, रवि आदि कार्यकर्ताओ ने बताया की मंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ को महत्व देते हुये पार्टी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा की गई। इससे उनकी भावनाओ को ठेस पहुॅची और वें अपमानित सा महसुस कर रहे है। जिससे चलते भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!