Homeचेतक टाइम्सMP NEWS : आरोग्यधाम के 11वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए...

MP NEWS : आरोग्यधाम के 11वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नवीन आईसीयू ब्लॉक का किया लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दूसरों की भलाई से बढ़कर कोई धर्म नहीं, पूरी पृथ्वी एक परिवार के समान है, हर प्राणी के प्रति सदभावना और सम्पूर्ण जगत के कल्याण की भावना रखना हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता का यह मूलभाव है। आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र इन सभी सदभावों का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर में आरोग्यधाम के 11वे स्थापना दिवस समारोहको संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आरोग्यधाम परिसरमें नवीन आईसीयू ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी ने समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तराणेकर स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष श्री विष्णु जैन, आरोग्यधाम संचालन समिति के अध्यक्ष श्री त्रियंबल केलकर मंचासीन थे। इस अवसर पर केन्द्रीय किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, श्री जयभान सिंह पवैया, श्रीमती माया सिंह व श्री नारायण सिंह कुशवाह व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और आरोग्यधाम चिकित्सालय संचालन से जुड़े संचालक व सेवाभावी नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार सेवाभावी निजी अस्पतालों के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा मेंभी काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर भरोसा दिलाया कि आरोग्यधाम की चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में मध्यप्रदेश सरकार पूर्ण सहयोग देगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी ने कहा कि वर्तमान दौर में टोटलहैल्थ (सम्पूर्ण स्वास्थ्य) की अवधारणा को प्रमुखता दी जा रही है। चिकित्सालयों का दायित्व है कि रोगियों का उपचारकरने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करें। श्री सोनी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कालखण्ड में भारत ने सारी दुनिया में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। भारत दुनिया के लगभग एक सैंकड़ादेशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करने जा रहा है। साथ ही पड़ोसी देशों को भारत ने नि:शुल्क वैक्सीन देकर यह दर्शाया है कि दीन-दुखियों की सेवा भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र है। आरंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित अन्य अतिथियों ने आरोग्यधाम में नवीन आईसीयू ब्लॉक का लोकार्पण किया।

सेवाभावी नागरिकों का किया सम्मान

आरोग्यधाम अस्पताल में नि:शुल्क सेवायें देने वाले चिकित्सकों एवं समाज सेवियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं अन्य अतिथियों ने शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें देश के जानेमाने कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरानी, आर्किटेक्चर श्री राजेश गुप्ता व डॉ. तरूणमित्तल तथा डॉ. मनीष सिंघल की माताश्री शामिल हैं। आरोग्यधाम चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में सहयोग के लिये आगे आ रहे हैं। चिकित्सालय के 11वे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर श्रीमती शांति देवी सिंघल ने एक करोड़ रूपएकी धनराशि अस्पताल को दान में दी। अतिथियों ने उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानितकिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!