Homeचेतक टाइम्सअमझेरा - बालिका को बुरी तरह से घायल करने वाला नरभक्षी तेंदुआ...

अमझेरा – बालिका को बुरी तरह से घायल करने वाला नरभक्षी तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

अमझेरा। समीपस्थ ग्राम मुवाड में 5 दिन पूर्व एक नरभक्षी तेंदुए के द्वारा 6 वर्षीय बालिका कविता पिता मुकाम सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम इस नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके लिए घटनास्थल के आसपास दो पिंजरे लगाए गए थे और तेंदुए की लगातार सर्चिंग की जा रही थी। आखिरकार बुधवार की रात्रि में नरभक्षी तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। अमझेरा वन विभाग के रामसिंह वास्केल ने जानकारी देते हुए बताया की वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद नर तेंदुए को सुरक्षित अन्य स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़ाए जाने के बाद आसपास के ग्रामवासी एवं क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!