Homeअपना शहरसरदारपुर - गायत्री शक्तिपीठ के हर-हर गंगे घर-घर गंगे अभियान के तहत...

सरदारपुर – गायत्री शक्तिपीठ के हर-हर गंगे घर-घर गंगे अभियान के तहत हुआ कलश पूजन तथा वितरण कार्यक्रम

 

सरदारपुर। गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में हर-हर गंगे घर-घर गंगे अभियान के तहत कलश पूजन एवं कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण शर्मा उप जॉन्न प्रभारी इंदौर  संभाग, शांतिलाल विश्वकर्मा धार, विजय सोलंकी मनावर, हीरालाल पाटीदार कुक्षी, हीरालाल पाटीदार खंडवा कुक्षी, कैलाश पाटीदार खंडवा एवं महिला मंडल धामनोद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गायत्री माता, गुरुदेव व माता का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत तहसील संयोजक बीजे उपाध्याय एवं गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर ट्रस्टी अध्यक्ष अशोक तिवारी, चांद नारायण भट्ट, अशोक शर्मा, अश्विन दीक्षित, जीपी शर्मा, डॉक्टर भगवान भाई पाटीदार ,पुष्पा काले, पुष्पा ठाकुर द्वारा किया गया। उप जॉन प्रभारी इंदौर संभाग श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा  मार्गदर्शन एवं निर्देशन उद्बोधन के माध्यम से दिया गया। कलश पूजन की सारी विधि शांतिलाल विश्वकर्मा जिला संयोजक द्वारा राजोद, दसई, सरदारपुर के 11 गांव के 33 जोड़ों को समझाईश  दी। उसका सारा विवरण उन के माध्यम से उस गांव के प्रभारी को समझाया गया। मां गायत्री का पूजन आरती के पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ। संचालन  जीपी शर्मा प्राचार्य, अश्विनी दीक्षित सह संयोजक द्वारा किया गया। तथा आभार बीजे उपाध्याय ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!