Homeचेतक टाइम्सराजोद - हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण

राजोद – हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण

राहुल राठौड़, राजोद। आज नगर में गणतंत्र दिवस बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी शासकीय स्कूल एवं अशासकीय स्कूल के प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी बीएस वसुनिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन के समय एएसआई केएस टांक, एएसआई कैलाश चौहान, प्रधान आरक्षक दुर्गा प्रसाद वैष्णव, अनवर खान, लक्ष्मण सिंह चुणावत, मंगल मेडा, आरक्षक रितेन्द् रजावत,  दिपक शर्मा, रवि परमार, मोहित सेन, रोहित नागर सीताराम डोडवे, दिनेश सोलंकी आदि स्टाफ मौजूद थे। ग्राम पंचायत में सरपंच अनिता वसुनिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन के समय ग्राम पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी, उपसंरपच बगदिराम बम्बोरीया, संरपच प्रतिनिधि सुनील वसुनिया, जितेंद्र गामड, पुर्व संरपच हरिराम डामर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर लाल रजक, ग्राम पंचायत के पंच व ग्रामीण जन एंव नगर के पत्रकारगण उपस्थित थे। ग्राम पंचायत निपावली पर भी  झंडा वंदन कर मिठाई का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत नंदलाई पर भी झंडा वंदन कर मिठाई का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत हनुमंत्या साजोद पर भी झंडा वंदन कर मिठाई का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत साजोद पर भी  झंडा वंदन कर मिठाई का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत गोन्दिखेडा पर भी  झंडा वंदन कर मिठाई का वितरण किया गया। कन्या हाईस्कूल बस स्टैंड पर झंडा वंदन प्राचार्य जेके शर्मा द्वारा किया गया देवेन्द्र मेहता, नंदराम मदारिया, एस भंवर,  अशोक कुमार दामकिच,  शिवनारायण अलोलिया, सुल्तान सिंह मेडा, विनोद वेष्णव, प्रहलाद पाटिदार, राजेश बैरागी, सुरज बैरागी, वर्षा पंवार, सुन्दर धनोलिया आदि शिक्षक व शिक्षिकाये उपस्थिति थे। हाईस्कूल रानीखेडी पर भी प्राचार्य द्वारा झंडा वंदन कर मिठाई वितरण की गई। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रानीखेडी पर झंडा वंदन किया गया। सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल आफिसर डॉ. ओपी परमार द्वारा झंडा वंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!