Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के...

रिंगनोद – श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत हुआ भव्य समर्थ युवा महाकुंभ का आयोजन

रिंगनोद। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान समिति के जन जागरण कार्यक्रम के अंर्तगत आज स्वामी विवेकानंद जी के 157 वे जन्म जयंती के उपलक्ष्य में समर्थ युवा कुम्भ 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मोहन नारायण जो कि शहिद समरसता मिशन के संस्थापक है। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र आज का राम है समाज लक्ष्मण है युवा हनुमान है और इस तरह के जो कार्यक्रम संचालित हो रहे है ये जामवंत है।जिस प्रकार संजीवनी लाने के लिए जामवंत ने हनुमान को प्रेरित  किया था उसी प्रकार आज के युवा में भी राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा का संचार करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रितेश गर्ग रिंगनोद ने की। प्रितेश गर्ग के द्वारा राम मंदिर के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये की निधि समर्पण की घोषणा की गई। रिंगनोद उपखंड के सभी मंडल संयोजक मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिन राठौर एवं कन्हैयालाल पडियार द्वारा किया गया। प्रस्तावना वैभव जैन द्वारा दी गयी। स्वागत भाषण ट्रींकल पँवार ने दिया। आभार देवेंद्र सतपुड़ा व्यक्त किया। उक्त जानकारी खण्ड प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल मोलवा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!