राजगढ़। लक्ष्य सेंट्रल हायर सेकंडरी स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माला अर्पित की गई। प्राचार्य अर्जुन जाट द्वारा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवन शैली के बारे में बताते हुए समझाया कि स्वामी विवेकानंद के विचार एवं आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है एवं राष्ट्र के हर युवा को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा को महत्व देने एवं युवाओं को सशक्त बनाने हेतु हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की इच्छा व्यक्त की।