Homeअपना शहरराजगढ़ - जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में युवक कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय 3...

राजगढ़ – जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में युवक कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय 3 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज़, पार्टी के बड़े नेता पढ़ाएंगे अनुशासन का पाठ, भाजपा पर भड़के अरुण यादव

राजगढ़। जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में युवक कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय 3 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आज से आगाज हुआ। शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव कांतिलाल भूरिया ने शामिल होकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में आयोजित किया जा रहा हैं। रविवार को प्रशिक्षण के पूर्व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन कर राष्ट्रगान गाकर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। जिसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित किया गया। शिविर में प्रदेश के पूर्व पीसीसी चीफ कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी तथा अरुण यादव शामिल हुए। इनके साथ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी इशिता सेड़ा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेडा, इंदौर विधायक संजय शुक्ला मंचासीन रहेरहे।

युवक कांग्रेस के चुनिंदा नेता हुए शामिल –

इस प्रशिक्षण शिविर में हाल ही में यूवक कांग्रेस के हुवे चुनाव में नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित लगभग 500 चुनिंदा नेता प्रशिक्षण प्राप्त करने शामिल हुए हैं। शिविर में संगठन में  हुए बदलाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथी अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिविर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा कमलनाथ, जीतू पटवारी, जयवर्धनसिंह सहित बड़े कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

संगठन में अनुशासन नहीं रखने वाले नेताओं पर गिरी गाज – प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। आयोजन में कार्यकर्ताओ द्वारा अपने नेताओं के साथ सेल्फी लेने क्रेज जोरो पर रहा। वही शिविर स्थल के बाहर गांव पीपरनी के नीलेश गहलोत ने महात्मा गांधी की आकर्षक रंगोली बनाई। जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने काफी सराहा। वही संगठन में अनुशासन नही रखने वाले तथा शिविर में शामिल नही होने वाले छिंदवाड़ा, विदिशा, ग्वालियर ग्रामीण तथा भोपाल जिले के यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई। मीडिया से चर्चा के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता अब नही होने दी जाएगी। शिविर में पूरे प्रदेश के युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को अनुशासन, सेवा एवं समर्थन का पाठ पढ़ाया जाएगा। 

दिग्विजय – कमलनाथ पढ़ाएंगे अनुशासन का पाठ –

वही मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी ने बताया कि  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संगठन को मजबूत बनाए रखना है और आगामी चुनाव में कांग्रेस को किस प्रकार मजबूत बनाया जाए इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया जावेगा  तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र देंगे।

भाजपा पर भड़के अरुण यादव –

प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भूमाफियाओं पर कार्रवाई के  नाम पर बड़े नगरों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनके मकान, दुकानों को तोड़ा जा रहा है। हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!