Homeअपना शहरराजगढ़ - स्वच्छ्ता अभियान के तहत बोहरा समाज की महिलाओं ने खराब...

राजगढ़ – स्वच्छ्ता अभियान के तहत बोहरा समाज की महिलाओं ने खराब कचरे से बनाई घर को सजाने की वस्तुएं

राजगढ़। नगर में में स्वछता अभीयान को लेकर बोरा समाज द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। समाज कि महिलाओं ने राजगढ़ को नम्बर 1 बनाने का प्रयास करते हुए घरेलू खराब कचरे का पुनः प्रयोग करते हुए घर मे सजाने की चीजें बनाई हैं। समाज की महिलाओं डॉ. सैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहेब और हैप्पी नेस्ट के मार्गदर्शन में  प्लासटिक कचरे से रचनात्मक सामान बनाए है। यह वस्तुएं घर को सजाने में मदद करेगी और प्लास्टिक कचरे को पुनर्प्रयोग में भी मदद करेगी। महिलाओ ने बताया कि प्लास्टिक की बोतल ज्यादातर एक उपयोग के बाद फेंक दी जाती है, लेकिन दाऊदी बोहरा महिलाओं ने इसके साथ कुछ रचनात्मक सामान बनाया। जिसकी प्रदर्शनी समाज की महिलाओ ने गुरुवार को लगाई। इस दौरान इनरव्हील क्लब वुमन पॉवर राजगढ़ से अध्यक्ष एकता पोसित्रा, कीर्ति सिंघल, हबीबा हुसैन आदि मौजूद रहे। वही  स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में राजगढ़ को जीरो वेस्ट बनाने के लिए कार्य किये जाने पर नगर परिषद राजगढ़ की तरफ से प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। नगर परिषद राजगढ़ की संयोगी संस्था टीम सिद्धि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेस से टीम लीडर अनिता पांचाल, हेमंत बैरागी, कृष्णा चौहान, रोहित परवार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!