Homeचेतक टाइम्ससारंगी - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि के अभियान के...

सारंगी – श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि के अभियान के तहत हुआ विशाल वाहन रेली का आयोजन

विराज प्रजापति, सारंगी। आज सारंगी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि के अभियान के अतंर्गत सारंगी में भव्य वाहन यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा कृषी उपज मंडी प्रागण सारंगी से यात्रा प्रारंभ हुई। वाहन यात्रा में सभी राम भक्तों के हाथ में भगवा ध्वज थे और  जय जय श्रीराम के जयकारो के साथ पूरा नगर भगवामय व राममय हो गया। सभी राम भक्तों सारंगी नगर के प्रमुख मार्गो पर जगह -जगह  फुलो की वर्षा कर नगर के व्यापारीयो ओर नागरीको ने स्वागत किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण के बाद  पुनः कृषी उपज मंडी पहुंची। जहा राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

कार्यक्रम मे  भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, कोषाअधयक्ष राजकुमार पालिवाल, सारंगी सरपंच फुंदी बाई मैडा, उप सरपंच परमानंद पाटीदार, कार्यालयमंत्री बाबुलाल पाटीदार, मंत्री रजनीश पाटीदार, मिडीया प्रभारी सुरेश चन्द्र परिहार, सचीन पटेल, अभीषेक रावटिया व नगर के अनेक पाटीदार युवा कार्यकर्ता ओर आसपास के ग्रामीण क्षैत्र से  सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  जिला सह कारवाह मुख्य वक्ता रहे। जिन्होने अपने उद्बोधन मे  कहा कि कयी वर्षो बाद यह शुभ दिन आया है ओर असंख्य बलिदानों के बाद मंदिर निर्माण का  सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। इस अभियान में घर-घर तक जाना है प्रत्येक व्यक्ति से समर्पण करवाना है। हमारे देश में कई ऐसे व्यक्ति हैं जो मंदिर सोने का बनवा सकते हैं किंतु यह केवल मंदिर नहीं बनेगा यह राष्ट्र निर्माण का पथ निर्धारित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!