Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुशासन दिवस के रूप मे मनाया भारत...

रिंगनोद – भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुशासन दिवस के रूप मे मनाया भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस

रिंगनोद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।  सर्वप्रथम सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। जिसके बाद  विजय इमलीवाला, संजय गर्ग, आशीष जैन,  राजेश लछेटा, ईश्वर मिस्त्री, वैभव जैन, प्रतीक पाटीदार, दिनेश जी शर्मा आदि ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी ने संबोधित करते हुए  युवा कार्यकर्ताओं से आव्हान  किया कि जिस प्रकार श्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटों से 300 से अधिक सीटों तक पहुंचाया है ऐसी मेहनत आप भी हमेशा पार्टी के लिए करते रहे।  समय हमेशा परिवर्तित होते रहता है कभी परिस्थितियां हमारे पक्ष में होती है तो कभी परिस्थिति हमारे विपक्ष में होती है लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में भी हमें दृढ़ संकल्प के साथ हमेशा पार्टी के साथ खड़ा रहना चाहिए और हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सतपुड़ा ने किया एवं आभार कन्हैया पडियार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में रतन खराड़ी बाबूलाल भायल, श्रीमति प्रेमलता चौहान,राकेश गवरी, पवन चौधरी, राहुल हामड़, विनय कोठारी, धर्मेंद्र भंडारी, लोकेश कर्मा, नारायण ठाकुर  ललित मोलवा, योगेश परिहार, निशाल सेठिया,  लक्ष्मण राठौड़, कृष्णकांत जोशी,  रामू भाभर, संजय चोयल,  हिम्मत पाटीदार  एवं अन्य भाजपा ग्रामीण मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंडल सह मीडिया प्रभारी ट्विंकल पवार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!