Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ...

रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न, कृषि कानून पर कार्यकर्ताओ को दी समझाइश

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का शुभारंभ  भाजपा नेता विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, आशीष जैन, विजय इमलीवाला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण वर्ग मे मुख्य वक्ता विनोद शर्मा द्वारा भाजपा के प्रति कार्यकर्ताओ के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। वही अन्य सत्रो में  भाजपा नेता दीलिप पाटोदिया ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किये गए अंत्योदय कार्यो की व्याख्या की एवं कृषि कानून पर कार्यकर्ताओ को समझाइश दी। बंसीलाल गुज्जर ने भाजपा के स्वर्णिम इतिहास व विकास की व्याख्या की। अन्य सत्र में नवीन बनिया ने वक्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाई। 

प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय रिगंनोद से सेवानिवृत्त होकर पूर्व प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं भूरालाल सोलंकी व कैलाश अलावा ने भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर दिलीप पाटोदिया के सानिध्य में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का समापन श्याम नायक ने किया। दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षण प्रमुख संजय गर्ग, व्यवस्था प्रमुख ईश्वर मिस्त्री और नियंत्रक प्रमुख राजेश लछेटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने पर मण्डल अध्यक्ष मदन चोयल ने समस्त कार्यक्रताओं एवं पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी कन्हैया पड़ियार एवं ट्रींकल पँवार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!