Homeअपना शहरसरदारपुर - जयस भीम आर्मी ने रैली निकालकर मनाई बिरसा मुंडा की...

सरदारपुर – जयस भीम आर्मी ने रैली निकालकर मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

सरदारपुर। जय आदिवासी युवा शक्ति जयस ने नगर मे रेली निकालकर देश के क्रांन्तीकारी बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाई। रैली बदनावर चोराहा से हुई प्राराम्भ हुई। सरदारपुर बस स्टेन्ड पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यापर्ण कर वक्ताओ ने उनके जीवन पर बात रखी एवं देश एव समाज के लिये दिये गये योगदान को समाज को युवाओ को बताया। साथ ही जयस संगठन सरदारपुर ने ये आव्हान किया की सरदारपुर क्षेत्र मे हम जल्द जय बिरसा रक्तदान समिति बनायेगे जो हर वक्त ब्लड डोनेट करेंगे। सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड ने कहा की जयस के माध्यम से हम हर गरीब परेशान आदिवासी, एसटी, एससी, पिछडा वर्ग एवं जिस भी समाज का गरीब वर्ग हो परेशान हो उनके हक लडाई हम लडेगे। इस दोरान सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड, आशिष चोहान, रमेश अरवा, शम्भु भुरिया, बालु बारिया, काना कटारा, शिवराज मखोड, अनिल वसुनिया, राहुल वसुनिया सहित बडी संख्या मे समाजजन शामिल हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!