Homeअपना शहरराजगढ़ - गुरुराज साख सहकारी संस्था लाबरिया के 6 वर्ष पूर्ण होने...

राजगढ़ – गुरुराज साख सहकारी संस्था लाबरिया के 6 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्राहको का विश्वास हमारी सबसे बढी पूंजी – अध्यक्ष श्री मेहता

राजगढ़। आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसुरिजी महा.सा. के आशीर्वाद से गुरुराज साख सहकारी संस्था लाबरिया के 6 वर्ष पूर्ण हुए। लाबरिया संस्था ने क्षैत्र में गत वर्ष तत्काल  लगभग 3 करोड़ ऋण वितरण कर अनेकों अनेक व्यापारियों को साख ऋण सुविधा (लिमिट) एवं ग्राहको को वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण, उपभोग ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई एवं ऋण से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है।  संस्था ग्राहको का ऐसा सहयोग एवं विश्वास आगे भी चाहती है। उक्त बातें गुरुराज साख सहकारी संस्था के उपाध्यक्ष सुजानमल जैन ने गुरुराज साख सहकारी संस्था लाबरिया के 6 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता ने कहा कि ग्राहको का विश्वास हमारी सबसे बढी पूंजी है। विगत 6 वर्षों से ग्राहकों ने संस्था के प्रति जो विश्वास जताया है। उसके लिए संस्था आभारी हैं। 

वही प्रबन्धक संजय बाफाना ने कार्यक्रम में कहाँ कि कोविड-19 करोना कॉल में भी संस्था ने सतत कार्य कर के संस्था के समस्त ग्राहकों को सुविधा प्रदान की है।  सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर ग्राहको को नकद राशि उपलब्ध कराई गई।  आचार्य श्री ने क्षैत्र वासीयो को बेहतर आर्थीक सूविधा देने एवं सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के क्षैत्र में निरंतर सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है। इस दौरान संचालक मनोहर लाल जैन एवं कर्मचारी लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, गौरव शर्मा, उमेश पुरोहित, गोपाल मारू, आयुष महेश्वरी, संजय मारु, कालूराम चौधरी आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!