Homeअपना शहरराजगढ़ - लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के तीन विध्यार्थियों ने मध्य प्रदेश राज्य...

राजगढ़ – लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के तीन विध्यार्थियों ने मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ऑनलाइन जैव विविधता क्वीज 2020 में प्राप्त किया द्वीतिय स्थान

राजगढ़। लक्ष्य सेंट्रल हॉयर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के छात्र अंकित पिता पृजेश मिश्रा, रोहन पिता शांतिलाल हामड एवं गौरव पिता सोहन मोलवा ने मध्य प्रदेश राज्य  स्तरीय ऑनलाइन जैव विविधता क्वीज 2020 में भाग लेकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 5 अक्टूबर 2020 वन्य प्राणी दिवस पर ऑनलाइन जिला स्तरीय परीक्षा का पहला चरण (लेवल 1) बहु-विकल्पीय प्रश्नों एवं द्वितीय चरण (लेवल 2) में मल्टीमीडिया प्रश्नों के लिए प्रतियोगिता आयोजित हुई। 

पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश के 52 जिलों की 4342 स्कूलों के 13176 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था , द्वितीय चरण के लिए प्रदेश के 364 स्कूलों के 1092  विद्यार्थियों ने भाग लिया था।  लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के विद्यर्थियों ने दोनों चरणों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ज़िले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।मध्य प्रदेश जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जावेगा। राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज 2020 का आयोजन मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड भोपाल एवम् स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बच्चों एवं उनके पालकों को लक्ष्य सेंट्रल हायर सेकंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मोलवा, बीएल परवार, प्राचार्य अर्जुन जाट, स्कूल क्विज़ इंचार्ज पवन भिडोदिया एवं समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!