Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक दर्जन से अधिक...

सरदारपुर – मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक दर्जन से अधिक घायल

सरदारपुर। मजदूर से भरी पिकअप वाहन का टायर फटने से वाहन सड़क पर ही पलट गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार रिंगनोद से टाण्डा की और जा रही मजदूरों से भरी पिकअप वाहन का टायर फटने से वह पलट गई। बताया जा रहा है की मजदूर सोयाबिन कटाई करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। तभी ग्राम भिलखेड़ी में टॉवर के पास मोड़ पर वाहन का टायर फटने से पलटी खा गया। हादसे में  एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए।

 सभी में घायल मजदूरों को पुलिस वाहन से पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां पर घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया। वही एक व्यक्ति को धार रैफर किया गया है। घायलो का उपचार स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. एमएल जैन, डॉ. नितिन जोशी, डॉ. नौशाद नकवी के द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!