Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की तहसील कार्यकारिणी का हुआ...

सरदारपुर – श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की तहसील कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, नगर व ग्राम अध्यक्ष पद की हुई घोषणा

सरदारपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना तहसील सरदारपुर का कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम मोरगांव में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कुंवर हर्षदीप सिंह चौहान व जिले के पदाधिकारी रहे। आयोजन मे  जिला प्रवक्ता डॉ. आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने 9वीं अनुसूची के बारे मैं युवाओं को जानकारी दी व नवीन कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे नगर व ग्राम अध्यक्ष पद की घोषणा की। जिसमे अमझेरा राहुल सिंह परिहार, मांगोेद- बांदेडी धीरेन्द्र सिंह, मोर गांव लोकेश सिंह, हातोद रितेश सिंह, हनुमंत्याकाग विनय सिंह, रूपाखेड़ा दिलीप सिंह , राजोद युवराज सिंह, रिंगनोद विक्की ठाकुर, राजगढ़ महामंत्री राजवीर सिंह भाटी व तहसील के मुख्य पदो मै तहसील उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह टिमायची व रिक्किराज सिंह रिंगनोद, तहसील मंत्री अमन सिंह सरदारपुर, संयोजक धर्मेंद्र सिंह राजोद, सह संयोजक नरेंद्र सिंह धूलेट, सह मीडिया प्रभारी काना बना रूपाखेड़ा, अमझेरा सेक्टर प्रभारी सुशांत सिंह मांगोद व वीरेंद्र सिंह नेपावली की शोशल मीडिया प्रभारी पद की घोषणा की गई। सभा का संचालन विधानसभा प्रभारी युवराज सिंह पंवार ने किया। तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह गौड़ ने सभी को बधाई दी व आभार तहसील प्रवक्ता सुमित सिंह चौहान ने माना। उक्त सूचना तहसील मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!