Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - जिप सदस्य बघेल ने मनरेगा योजना से 7 ग्राम पंचायतो...

सरदारपुर – जिप सदस्य बघेल ने मनरेगा योजना से 7 ग्राम पंचायतो में 468 लाख के निर्माण कार्यो की स्वीकृति हेतु भेजा प्रस्ताव

सरदारपुर। लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ही ग्रामीण अंचलो से मजदुरो का पलायन जारी है। क्षैत्र मे मनरेगा योजना के कार्यो मे कमी के चलते मजदुर वर्ग गुजरात की और पलायन कर रहा है। वही जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल ने मजदुरो को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये 7 पंचायतो मे मनरेगा योजना से  468 लाख के कार्यो के प्रस्ताव ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को भेजकर निर्माण कार्यो की स्वीकृति मांगी है। 

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल ने खमालिया पंचायत मे स्लेब कल्वर्ट सह आरएमएस निर्माण  .36.60 लाख,हनुमंत्या साजौद पंचायत मे स्लेब कल्वर्ट सह आरएमएस निर्माण  47.67 लाख,गोलुपरा पंचायत मे स्लेब कल्वर्ट सह आरएमएस निर्माण   44.93 लाख,नंदलई  पंचायत मे स्लेब कल्वर्ट सह आरएमएस निर्माण  37.28 लाख,बसलई पंचायत मे स्लेब कल्वर्ट सह आरएमएस निर्माण  34.74 लाख,बोडिया पंचायत मे स्लेब कल्वर्ट सह आरएमएस निर्माण   41.34 लाख,गोलुपरा पंचायत मे सुदुर सडक निर्माण कार्य 75.32 लाख,बिछीया पंचायत मे सुदुर सडक निर्माण कार्य 92.13 लाख व बसलई पंचायत मे सुदर सडक निर्माण 58.9 लाख के निर्माण सहित कुल 468.1 लाख की राशी के निर्माण की स्वीकृति मांगी है। ताकी इन निर्माण कार्यो के होने से मजदुरो को रोजगार मिलेगा वही अंचलो से रोजगार के लिये गुजरात जाने वाले लोगो के पलायन पर भी अंकुश लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!