Homeचेतक टाइम्सहातोद - ग्राम पंचायत में सम्पन्न हुआ हुआ पोषण माह का कार्यक्रम

हातोद – ग्राम पंचायत में सम्पन्न हुआ हुआ पोषण माह का कार्यक्रम

रोहित पटेल, हातोद। आज ग्राम पंचायत सेक्टर फुलगावड़ी हातोद में मुख्यमंत्री के निर्देशन में पोषण माह का कार्यक्रम रखा गया।  जिसमें पोषण अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम ना होकर एक जन आंदोलन है इसकी सफलता में जन जन का सहयोग आवश्यक है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अन्य विभागों सामाजिक संगठनों सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की भी भागीदारी भी अपेक्षित है। इसमें महिलाओं को पोषण संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य संबंधित अच्छी आदतों को नियमित अपने व्यवहार में लाने हेतु जानकारी दी गई एवं बच्चों की शारीरिक वृद्धि एवं विकास के लिए भोजन में प्रोटीन विटामिन एवं खनिज तत्व आवश्यक है। इसे अनिवार्य रूप से अपने भोजन में शामिल करें। यह जानकारी ग्राम पंचायत हातोद के सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालक पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी गामड़ के नेतृत्व में संचालित किया गया। इसमें कार्यकर्ता ममता सिंनम, ललिता पाटीदार, शीला डामर, रुकमणी चौहान और सेक्टर की सभी कार्यकर्ता की सहभागिता  रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!