Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल ने मनाया अन्न उत्सव, हितग्राहियों को...

रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल ने मनाया अन्न उत्सव, हितग्राहियों को वितरित की खाद्यान्न पर्ची एवं सामग्री

रिंगनोद। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अन्तर्गत ‘अन्न उत्सव’ आज प्रारंभ हुआ। इस दौरान भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम रिंगनोद, पिपरनी, कंजरोटा एवं गुमानपुरा में  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्न उत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत रिंगनोद के ग्राम पंचायत  कार्यालय  में कार्यक्रम आयोजित कर सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न पर्ची और खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, सरपंच प्रतिनिधि कानालाल निनामा, सचिव इंद्रजीत सिंह, आशीष पवार, कन्हैया पडियार, हेमराज हटीला, रमेश सिंदरा, कमलेश निनामा, बाबूलाल भूरिया, हीरालाल चौधरी, लेखराज मोलवा, संजय भायल आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!