राजगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पर शासकीय कार्यो हेतु परफेक्ट डिजिटिल केबल के हुसैन अकबर अली बोहरा की और से राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वाईफाई की सेवा निःशुल्क दी गई। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राहुल कुलथिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाईफाई का उपयोग समस्त शासकीय कार्यो के लिए किया जाएगा। जिससे कार्यो को गति मिलेगी।