सरदारपुर। तहसील के गांव गोंदीखेड़ा चारण के सरदारपुर-बदनावर रोड़ पर बाइक एवं स्कूटी में आज देर शाम भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सरदारपुर-बदनावर हाइवे पर बाइक एवं स्कूटी में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटनाकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने डॉयल 100 को दी। डॉयल 100 बाइक सवार दो घायलों को लेकर सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लेकर पहुँची। जहाँ पर डॉक्टरों ने एक को को मृत घोषित कर दिया। वही हादसे में दूसरा बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया। जिसे धार रैफर किया। हादसे में मृत एक मृतक ग्राम लाबरिया का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं।
सरदारपुर – दो दोपहिया वाहन में हुई भिड़ंत, दो की मौत, एक गम्भीर घायल
RELATED ARTICLES