Homeअपना शहरराजगढ़ - नही थम रही कोरोना की रफ्तार, नगर में 8 लोगो...

राजगढ़ – नही थम रही कोरोना की रफ्तार, नगर में 8 लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटीव, जिसमे से 7 एक ही परिवार के

चेतक टाईम्स डॉट कॉम
राजगढ़। नगर में कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आज फिर कोरोना के नये मामले सामने आए हैं। आज राजगढ़ के 8 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई हैं। जिसमे से 7 एक ही परिवार के बताए जा रहें। नये कोरोना मरीजो की पुष्टि डॉ. शिला मुजाल्दा ने की है। जनाकारी के मुताबिक आज सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र पर 28 लोगो का परीक्षण किया गया था। जिसमे से राजगढ़ के 8 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। जिनमे से 6 लोग राजगढ़ के जवाहर मार्ग पर रहने वाले है तथा 1 युवक महात्मा गांधी मार्ग एवं 1 व्यक्ति सुभाष मार्ग निवासी है। सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. एमएल जैन ने बताया कि आज रैपिड टेस्ट किट से कोरोना जाँच की गई थी। राजगढ़ के कुल 8 लोगो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। जिनमे से 7 संक्रमित एक ही परिवार के है।
आपको बता दे की नगर में लगातार कोरोना मरीजो कि संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। जिसको देखते हुए नगर में 8 दिन का स्वेच्छिक लॉक डाउन लगाने का निर्णय नगर के व्यापारियों एवं आमजनों द्वारा लिया गया हैं। कल शनिवार को राजगढ़ के 4 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी।

65 लोगों का लिया सैंपल – राजगढ़ नगर में बढ़ते हुए कोरोना मामलो को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तरह अलर्ट है। आज राजगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एहतियात के तौर पर कोरोना जाँच हेतु सैंपल लिए गए हैं। ब्लॉक कोविड 19 अधिकारी डॉ. पुखराज परवार ने बताया कि आज राजगढ़ के 65 लोगों का सैंपल कोरोना जाँच हेतु लिया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!