Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - ग्राम सोनगढ़ में दो पक्षो में हुआ विवाद, महिला गम्भीर...

सरदारपुर – ग्राम सोनगढ़ में दो पक्षो में हुआ विवाद, महिला गम्भीर घायल

सरदारपुर। थाना क्षेत्र सरदारपुर के गांव सोनगढ़ में सरकारी जमीन पर पौधे लगाने को लेकर दो पक्षो में खुनी संघर्ष हो गया। जिसमें कुल 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना में महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जनाकारी के अनुसार गांव सोनगढ़ के दो पक्षो में सरकारी जमीन पर पौधे लगाने की बात को लेकर विवाद खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमे 55 वर्षीय महिला जानिबाई पति शंकरलाल सिरवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के परिजन महिला को सड़क पर लेकर बैठ गए एवं महिला पर हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा एवं काफी समझाईश के बाद महिला को सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। जहाँ से महिला को धार रैफर कर दिया गया। महिला पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में पुलिस ने 4 लोगो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने बताया कि ग्राम सोनगढ़ के कामदार परिवार एवं चोयल।परिवार में पौधे लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें चोयल परिवार की महिला घायल हुई हैं जिसे धार रैफर किया गया हैं एवं हमला करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!