राजगढ़। स्थानीय न्यू टेलेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। प्राचार्यद्वय विजयसिंह तोमर व गणेश पाटीदार ने बताया कि शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रख उत्सव मनाया गया। सुबह आठ बजे भारत की शान तिरंगे को लहराया। एक स्वर में राष्ट्रगान गा कर विद्यालय परिवार ने ‘भारत माता की जय‘ के गगनभेदी जयघोष लगाए। प्राचार्यद्वय ने बताया कि 19 वर्ष के विद्यालयीन सफर में यह पहला अवसर रहा जब विद्यार्थियों के बिना ही राष्ट्रीय उत्सव को मनाया गया। प्राचार्यद्वय ने इस अवसर पर यह भी बताया कि विद्यार्थियों की शिक्षा का नुकसान ना हो और वे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े रहे इसलिए स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑन लाइन शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन भी किया जा रहा है।
विद्यालय में जारी है प्रवेश प्रक्रिया
प्राचार्यद्वय ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का दौर भी चल रहा है। पालक विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए प्रति कार्यदिवस सुबह 10 से 2 बजे तक विद्यालय में पहुंच रहे हैं।