Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - जयस संगठन ने तहसील में विभिन्न जगह धूमधाम से मनाया...

सरदारपुर – जयस संगठन ने तहसील में विभिन्न जगह धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

सरदारपुर। जयस संगठन ने तहसील की सभी पंचायतो में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी समाजजन में खुशी का माहोल रहा। सरदारपुर जयस संगठन द्वारा सुबह 8.30 बजे अमझेरा मे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके विश्व आदिवासी दिवस का आगाज किया। जिसके बाद गोलपुरा, मिण्डा, चालनी, बलेड़ी, बडोदिया, खमालिया, पटलावदिया, भोपावर, मे टंट्या भील, बाबा साहब अंबेडकर, बिरसा मुन्डा के चित्रो पर माल्यापर्ण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान सभी जयस युवा शामिल रहे। वही सरदारपुर मे नगर भम्रण करते हये सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड ने टंट्या भील एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। जिसके बाद राजगढ मे कुक्षी नाका पर स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भानगढ, टिमाईची, कुमारुन्डी, बीडपाडा, तलावपाडा मे काफिले के साथ वाहन रेली निकाली। इसी तरह रिंगनोद के उजाडिया मे महापुरुषो के चित्रो मे माल्यापर्ण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान सभी ग्रामो मे समाज के वक्ताऔ ने एव सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड ने समाज को संबोधित भी किया। उक्त जानकारी सरदारपुर जयस मिडिया प्रभारी आशिष चौहान ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!