Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - टांडाखेड़ा में संपन्न हुई जयस की बैठक, ग्रामीण कार्यकारिणी का...

सरदारपुर – टांडाखेड़ा में संपन्न हुई जयस की बैठक, ग्रामीण कार्यकारिणी का किया विस्तार

सरदारपुर। आज टांडाखेड़ा (दसाई) में जयस की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  इस दौरान अतिथियों ने समाज में फैली कुरितिया कुपोषण, बेरोजगारी, पलायन, संस्कृति रीति-रिवाज पर अपने विचार रखे। सरदारपुर जयस अध्यक्ष  राजेंद्रसिह गामड़ ने दसाई ब्लाक जयस अध्यक्ष राहुल बारिया, प्रभारी प्रविण कटारा, सचिव रामेश्वर कटारा, कमल कटारा सहसचिव आदि को दसाई ब्लाक जयस संगठन की जवाबदारी सौपी एवं ग्राम पंचायत टान्डाखेडा जयस अध्यक्ष राहुल निनामा, उपाध्यक्ष मिथुन मेडा, अमृत निनामा सचिव, रोहित कटारा सहसचिव के पद पर नियुक्त किया।  सेमलखेडी जयस अध्यक्ष मुकेश वसुनिया, उपाध्यक्ष रवि डामर को नियुक्त किया एवं जवाबदारी सौपी। साथी ही साथ अतिथियों ने युवाओं से आव्हान किया की सविधान पढ़कर पांचवी और छठी अनुसूची को समझे एवं गांव में एवं क्षेत्र में जन जागरूकता लाएं संगठन में नए युवाओं को जोड़ें एवं समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहने के लिए आगे आए। कार्यक्रम मे दसाई, टान्डाखेडा, खुटपला, बरमंडल, सेमलखेड़ी के कार्यकर्ता वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ एडव्होकेट रविंद्र सिंन्दल, सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड़, सरदारपुर जयस मीडिया प्रभारी आशीष चौहान, पियूष सोलंकी कार्यक्रम संयोजक, प्रवीन कटारा, कान्हा कटारा, प्रदीप ग्रेवाल,  कनीराम वसुनिया, रामेश्वर कटारा, सरदारपुर जयस उपाध्यक्ष रामचंद्र मेडा, अर्जुन खराडी, अनिल गामड आदि उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!