Homeअपना शहरराजगढ़ - न्यू टेलेंट स्कूल ने फिर लहराया परचम, कक्षा 12वीं के...

राजगढ़ – न्यू टेलेंट स्कूल ने फिर लहराया परचम, कक्षा 12वीं के परिणामों में 90 फीसदी से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण, 90.8 प्रतिशत के साथ तनिषा अशोक राठौर रही प्रथम

राजगढ़। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणामों में एक बार फिर नगर की न्यू टेलेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल ने परचम लहराया है। संस्था का परिणाम इस बार भी शतप्रतिशत रहा है। संस्था की तनिषा पिता अशोक राठौर ने सर्वाधिक 90.8 फीसदी अंक अर्जित कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया। प्राचार्यद्वय विजयसिंह तोमर व गणेश पाटीदार ने बताया कि संस्था में दर्ज 122 में से 24 विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले तो वहीं 57 से अधिक विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्राचार्यद्वय ने बताया कि 91 प्रतिषत से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्राचार्यद्वय ने बताया कि लाॅक डाउन के बाद विद्यार्थियों के कुछ पर्चे बच गए थे। इसके चलते संस्था द्वारा विद्यार्थियों को लाॅक डाउन के दौरान भी ऑन लाइन अध्यापन कराते हुए उनके सभी संदेहों को दूर किया गया था।

ऐसा रहा परिणाम – 
प्राचार्यद्वय ने बताया कि संस्था की तनिषा राठौर 90.8, नारायण कुमावत 90, मितुषी जायसवाल 89.4, मिताली जायसवाल, प्रखर बांठिया व सर्वदा गोंटिया 89 प्रतिशत, देव आर्यन कौषल 88.6, दिव्यांशी सोनी 88.2, दृष्टि सोलंक 87.4, लवेश कुमावत 86.8, गुनगुन जैन 85.8, अनुराग जैन, आर्यन बलसारा एवं चिन्मय व्होरा 85.6 प्रतिशत, नवीन डामेचा 85, सलोनी शर्मा व मेहुल कोठारी 84.6, साक्षी 83.8, सलोनी पाटीदार 83.2, महेंद्र डाबी 83, सोनिया नलवाया 82, रोहित बारोड़ 81.8, देव सोलंकी 80.2 व धीरज वर्फा ने 80 फीसदी अंक हासिल किए। इनके अतिरिक्त कई विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!