Homeचेतक टाइम्सअमझेरा - बोल बम कावड़ यात्रा संघ ने निकाली सांकेतिक कावड़ यात्रा,...

अमझेरा – बोल बम कावड़ यात्रा संघ ने निकाली सांकेतिक कावड़ यात्रा, परंपरा का किया निर्वहन

अमझेरा। आज सावन के तीसरे सोमवार पर बोल बम कावड़ यात्रा संघ अमझेरा के द्वारा पांचवें वर्ष में गंगा महादेव से अमझेरा तक सांकेतिक यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व गंगा महादेव में विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया एवं आरती एवं प्रसादी का वितरण भी किया गया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते इस बार लंबी दूरी की यात्रा ना करते हुए केवल समिति के प्रमुख सदस्यों के द्वारा यात्रा निकालकर परंपरा का निर्वहन किया गयाl  पुर्व में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, जानापाव एवं निसरपुर कोटेश्वर तीर्थ से  संघ द्वारा यात्रा निकाली जा चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!