Homeअपना शहरराजगढ़ - थाना परिसर में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों...

राजगढ़ – थाना परिसर में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

राजगढ़। थाना परिसर में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। बताया जा रहा है राजगढ़ निवासी 25 वर्षीय प्रदीप डामोर विवाहित था। जिसने पिछले दिनों एक लड़की से साथ भागकर शादी की थी। जिसके बाद से ही युवक को लड़की के परिजन तलाश रहे थे। कल देर शाम को लड़की के परिजन युवक को लेकर थाने पर पहुँचे। जिसके बाद से ही युवक के थाना परिसर में था। आज थाना परिसर में युवक का फांसी पर झूलते हुए शव मिला। जिसके बाद पुलिस उसे सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लेकर पहुँची। जहा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इधर युवक के परिजनों ने पुलिस एवं लड़की के परिजनों द्वारा मारपीट कर युवक की हत्या करने आरोप लगाया है। साथ ही युवक के परिजनों ने युवक के साथ एक कांग्रेस पार्षद द्वारा मारपीट कर युवक को धमकाने का भी आरोप लगाया है। मामले में धार एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि लड़का शादीसुदा था, उसने एक लड़की के साथ भागकर शादी की थी। कल शाम को लड़का-लड़की को थाने पर लाकर दस्तयाब किया गया था। लड़की को परिजनों के सुपुर्द करके लड़के के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो इस हेतु उसे थाने पर ही बिठाया गया था। आज सुबह उठकर युवक ने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में टीम बनाकर जाँच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही पुलिस थाने के एक एएसआई, 2 आरक्षक एवं 1 सैनिक को निलंबित कर दिया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!