Homeअपना शहरराजगढ़ - न्यू टेलेंट के विनोद जायसवाल रहे तहसील में टाॅप, शतप्रतिशत...

राजगढ़ – न्यू टेलेंट के विनोद जायसवाल रहे तहसील में टाॅप, शतप्रतिशत रहा परिणाम, दो विद्यार्थियों ने गणित में हासिल किए 100 में से 100 अंक

राजगढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हाईस्कूल के परिणामों में एक बार फिर नगर की सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था न्यू टेलेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल ने परचम लहराया है। शतप्रतिशत परिणाम के साथ संस्था के विद्यार्थी विनोद पिता जानकीप्रसाद जायसवाल ने 96.33 प्रतिषत अंक हासिल करते हुए तहसील में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विनोद एवं अभिषेक पिता गोमालाल सोलंकी ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। संस्था प्राचार्य विजयसिंह तोमर व गणेश पाटीदार ने बताया कि संस्था में कक्षा 10वीं में कुल 104 विद्यार्थी दर्ज थे। इनमें से 88 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्राचार्यद्वय ने बताया कि विनोद के अलावा अभिषेक गोमालाल सोलंकी ने 94.33, दिशा पिता राजेश खिमुर ने 94, निकिता अनोखीलाल चौधरी व कुशल पिता राजेश पाटीदार ने क्रमशः 93-93, आदित्य लक्ष्मणदास बैरागी ने 91 व कमल भेरूलाल कुमावत एवं दिया प्रकाश जैन ने क्रमशः 90-90 फीसदी अंक अर्जित कर संस्था को गौरवान्वित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!