Homeअपना शहरराजगढ़ - आईजी विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कुसुम गहलोत...

राजगढ़ – आईजी विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कुसुम गहलोत ने 10 वी बोर्ड में हासिल किए 95 प्रतिशत अंक

राजगढ़। आज हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस वर्ष भी श्री आईजी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सरदारपुर तहसील में नाम रोशन किया। स्कूल की कक्षा 10 वी में छात्रा कुसुम बसंत गहलोत ने 95 प्रतिशत, अभिषेक लक्षेटा 94.3 प्रतिशत, खुशी गहलोत 92.3 प्रतिशत, पवन सोलंकी 90.3 ने प्रतिशत, हनसा मोलवा 89.3%,  अर्जुन रमेश जी गहलोत 88.6%, निशा  काग 88%, लक्ष्मी भायल 88%, अजय  सेंचा86%, आकाश हीरालाल काग 82.6%, नरेंद्र गहलोत82%, आयुषी जोशी81% अंक हासिल किए। स्कुल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। साथ ही सभी विद्यार्थी 60 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए।

संस्था के प्राचार्य इमरान खान ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी। संस्था की उपलब्धी पर  श्री आईजी विद्यापीठ संस्था के अध्यक्ष वर्दीचंद चोयल, सचिव संतोष बर्फा एवं सदस्य डॉ. दिनेश सतपुड़ा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी तरह से निरंतर सफलता प्राप्त करते रहने की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!