Homeअपना शहरराजगढ़ - दत्तीगांव के कैबिनेट मंत्री बनने पर समर्थको एवं भाजपा कार्यकर्ताओं...

राजगढ़ – दत्तीगांव के कैबिनेट मंत्री बनने पर समर्थको एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

राजगढ़। बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के कैबिनेट मंत्री बनने पर बदनावर सहित सरदारपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। दत्तीगांव समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। दत्तीयगांव के केबिनेट मंत्री बनने पर स्थानीय राजेंद्र कॉलोनी द्वार पर भाजपा नेताओं द्वारा जमकर आतिशबाजीकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. बलबहादुर सिंह ने कहा कि श्री राजवर्धन सिंह का ग्रह ग्राम दत्तीगांव होने के कारण उनका सरदारपुर विधानसभा से लगाव है। उनके मंत्री बनने से बदनावर के अलावा सरदारपुर विधानसभा में चहुमुखी विकास होगा। बलबहादुर सिंह ने यह भी बताया कि 1857 स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सेनानायक अमझेरा राजवंश के राजा बख्तावरसिंह राठौड़ द्वारा 2 जुलाई को ही युद्ध को लेकर रणनीति बनाई गई थी। आज पुनः 2 जुलाई को राजवंश के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली गई है। जो क्षेत्र की जनता के लिए गौरवशाली क्षण है। इस दौरान भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मुणत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल कुमावत, विपिन पांडे, अंतिम ठाकुर, अंतिम यादव, पंकज बारोड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही नगर की मेन चौपाटी पर दत्तीगांव मित्र मंडल एवं नीलेश सोनी मित्र मंडल द्वारा दत्तीगांव के मंत्री बनने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। इस दौरान नीलेश सोनी, प्रफुल रावल, कमलेश जैन, राजा मकवाना, दिलीप फरबदा, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

इधर न्यू बस स्टैंड पर भी आतिशबाजी कर दत्तीगांव के मंत्री बनने पर जश्न मनाते हुए मिठाई बाटी गई। इस दौरान अशोक भंडारी, संदीप खजांची, भोजराज कमेड़िया, रमेश वसुनिया, राजू देवड़ा, नाथूसिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!