Homeचेतक टाइम्सभाजपा युवा मोर्चा एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान ने संयुक्त...

भाजपा युवा मोर्चा एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान ने संयुक्त रूप से किया मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

घोड़ाडोंगरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश एवं जिले के नेतृत्व  द्वारा किए गए आह्वान पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना की संभागीय महासचिव एवं बेतूल जिला युवा मोर्चा भाजपा की सुश्री माधुरी साबले ने अपनी पूरी टीम के साथ आज बेतूल जिले के घोड़ाडूंगरी में सुबह शहर के प्रमुख बाजारों में एवं निचली बस्तियों में जरूरतमंदों को देश में फेली वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जरूरतमंदों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया वही गरीब और निचले तबके के लोगों के घर घर  जाकर एवं शहर में स्थित बैंकों में जाकर सोशल डिस्टेंस, सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई एवं कोरोना वायरस से लड़ने के एवं बचाव के तरीके को महिलाओं, बच्चों बुजुर्गों को समझाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री जागरूकता अभियान की संभागीय महासचिव एवं जिला युवा मोर्चा भाजपा की तेजतर्रार प्रखर वक्ता युवा नेत्री सुश्री माधुरी साबलै द्वारा बताया गया कि विश्व में फैली वैश्विक महामारी कोरोना (covid-19) से बचने का एकमात्र उपाय है सावधानी जागरूकता है।

मास्क वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विशाल बतरा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके,मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, जिला मंत्री रंजीता समीर पाठक, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेखा चौधरी, उर्मिला तिवारी, दुर्गा गुप्ता, धन्नो दीदी, उर्मिला साहू सहित, गोविंदा अग्रवाल, वरिष्ठ नेता राकेश अरोरा, नगर अध्यक्ष,आशीष वागद्रे, जतिन अरोरा, आभाष मिश्रा, सुरेश चौहान,पंकज नागवंशी, विकास सोनी आदि कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!