Homeचेतक टाइम्सदेश में 1 लाख 65 हजार पार कोरोना वायरस के मामले, ...

देश में 1 लाख 65 हजार पार कोरोना वायरस के मामले, 67 हजार से अधिक पूरी तरह हुए ठीक, गृह मंत्री शाह ने लॉकडाउन बढ़ाने पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

नई दिल्ली। देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं। गुरुवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 नए मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, यहां अब तक 316 लोगों ने जान गंवाई। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगी राज्य की सीमाएं सील कराईं। यानी एनसीआर के शहर गुड़गांव और फरीदाबाद से भी लोग दिल्ली नहीं आ-जा पाएंगे। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, प. बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, हरियाणा 123, आंध्रप्रदेश में 128, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 और बिहार में 149 मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 333 मामले आए हैं। इनमें से 86 हजार 110 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 692 ठीक हो चुके हैं और 4531 की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!