Homeअपना शहरराजगढ़ - संस्था केअर इण्डिया द्वारा Covid-19 को लेकर किया जा रहा...

राजगढ़ – संस्था केअर इण्डिया द्वारा Covid-19 को लेकर किया जा रहा जागरुक

राजगढ़। महिला एवं जल परियोजना के माध्यम से संस्था केअर इण्डिया द्वारा तहसील के विभिन्न गांवो में ट्रेनर एवं कम्यूनिटी मोबीलाईजर के माध्यम से Covid-19 (कोरोना वायरस) को लेकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। जिसमें गांव में मुख्य मार्ग की दीवारों पर चित्रकला और नारे लेखन जिसमें ‘‘मुंह पर मास्क लगाये, कोरोना से दूरी बनाये।’’ और ‘‘हम सब ने ठाना हैं, कोरोना को दूर भगाना हैं’’ व अन्य नारे लिखे गए। इसके साथ ही विभिन्न दुकानों, हेण्ड पम्प के आसपास गोले बनाकर सोशल डिस्टेसिंग का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त गाँव में महिलाओं को साफ-सफाई व हेण्डवाश करने संबंधित जानकारी भी दे रहे हैं। बिना मास्क लगाये, बेवजह न घुमने और बचत की आदत डालने के लिए प्रेरित किया और यह भी जानकारी दी गई की किस प्रकार हम घर पर ही आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर उसका सेवन कर अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!