Homeअपना शहरराजगढ़ - कुक्षी के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन...

राजगढ़ – कुक्षी के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, कोरोना संक्रमित आया था राजगढ़, पुलिस ने किया क्षेत्र को सील, राजगढ़ एवं सरदारपुर में लागु हुआ कर्फ्यू

राजगढ़। कुक्षी निवासी मरीज की सोमवार देर शाम को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से ही नगर में दहशत का माहौल हो गया है। हालांकि सुयश हॉस्पिटल इंदौर द्वारा जारी रिपोर्ट में मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। वर्तमान में मरीज का इंदौर में उपचार चल रहा है। बरहाल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मध्य रात्रि एसडीएम विजय रॉय ने राजगढ़ एवं सरदारपुर में आगामी आदेश तक कर्फ्यू का आदेश जारी किया।
 गौरतलब है कि उक्त मरीज धार में जांच के बाद लौटते समय राजगढ़ स्थित अपने ससुराल आया था। साथ ही स्थानीय मानव सेवा हॉस्पिटल में भी भर्ती रहा था। इसके चलते प्रशासन ने ससुराल के सदस्यों एवं हॉस्पिटल के संबंधित लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया है।

रात्रि में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी राजगढ़ के बस स्टैंड, मानव सेवा हॉस्पिटल सहित अन्य जगह पहुँचे। यहाँ प्रशासन ने इस क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। साथ ही एसडीएम ने राजगढ़ एवं सरदारपुर में मध्य रात्रि को एक आदेश जारी करते हुए आगामी आदेश तक कर्फ्यू की घोषणा कर दी। साथ ही राजगढ़ पुलिस को एक पत्र जारी करते हुए कुक्षी का मरीज जहाँ आया था उन पर कार्रवाई करने हेतु भी कहा गया है।

राजगढ़ थाना प्रभारी शक्तिसिंह चौहान (प्रशिक्षु डीएसपी) ने बताया कि कुक्षी का मरीज जहाँ आया था उन स्थानों को सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया एवं लोगो को क्वारंटाईन किया गया है। इन्ही में नगर के 2 पॉइंट को पूरी तरह सील कर दिया गया हैं। राजगढ़ एवं सरदारपुर नगर में मध्य रात्रि से कर्फ्यू लागु हो गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!