राजगढ़। एनएसएस नेहरू युवा केन्द्र की सदस्यों ने लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण की जागरूकता हेतु न्यू बस स्टेंड पर एक विशाल रंगोली बनाकर घर पर ही रहने की अपील की। सदस्यों ने रंगोली में भारत का नक्शा बनाया और राजगढ़ लॉक डाउन कर घर पर रहने का सन्देश दिया। उक्त रंगोली केंद्र की सदस्य अलका डामोर, किरण भूरिया, टीना गुंडिया एवं करण गुंडिया ने बनाई।