Homeचेतक टाइम्सधार में चार दिन में मिला कोरोना का दूसरा पॉजिटिव मरीज, परिवार...

धार में चार दिन में मिला कोरोना का दूसरा पॉजिटिव मरीज, परिवार से इंदौर मिलने गया था पीड़ित पुलिस जवान, प्रशासन हुआ अलर्ट

धार। चार दिन में शहर में ही दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। पुलिसकर्मी कुछ दिन से जिला अस्पताल में भर्ती था। रविवार को उसकी कोरोना की रिपोर्ट में पॉजिजिटव होने की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके साथ पुलिसकर्मि को भी भर्ती किया है। पुलिसकर्मी इंदौर का रहने वाला है। लेकिन शहर के जानकी नगर में किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था। कंट्रोल रूम के रेडियो विभाग में उसकी ड्यूटी थी। पुष्टि होने के बाद पुलिस जानकारी नगर पहुंची। एसपी व कलेक्टर ने नगर मौके पर जाकर देखा। जानकारी के अनुसार 26 साल का पुलिसकर्मी इंदौर का रहने वाला है। वह अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ जानकी नगर में निजी अस्पताल के डॉक्टर के मकान में किराए से रहता। 8 अप्रैल को पुलिस जवान के भर्ती कर उसकी सैंपलिंग की गई थी। 12 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार दिन में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर हंड़कंप मच गया। सूचना के पहले तो कलेक्टर श्रीकांत बनोठ व एसपी आदित्य प्रतापसिंह जिला अस्पातल पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की। इसके बाद टीम जानकी नगर पहुंची। इलाके को सील करने की प्रक्रिया की गई।

इनका कहना है –
शहर में दूसरा पॉजिटिव केस मिला है जो एक पुलिसकर्मी है। कॉन्सटेबल का परिवार इंदौर में रहता है। पुलिसकर्मी लॉकडाउन के पहले इंदौर से धार आना जाना करता था। लॉकाडाउन के पहले धार आया था। जानकारी नगर में किराए के मकान में रहता है। जानकारी नगर को कंटेनमेंट एरिया घोषित 15 टीम इलाके में सर्वे करेगी। पुलिसकर्मी के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। – कलेक्टर श्रीकांत बनोठ धार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!