Homeचेतक टाइम्सराजोद - देशव्यापी लाकडाउन में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर व...

राजोद – देशव्यापी लाकडाउन में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर व मास्क बांटे

राजोद। नगर में सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों को देश में चल रही कोरोना महामारी में अपने कर्तव्य को बखुबी निभा रहे है। थाना टीआई सुबोध क्षोत्रिय थाना क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का आव्हान भी किया जा रहा है। राजोद बस स्टैंड पर राजस्व के पटवारी रघुवीर सिंह डोडिया व पुलिसबल के लक्ष्मण सिंह, रितेन्द् सिंह राजावत, रवि परमार, नंदराम सिंगार, तारा गणाव, हिना खराडी आदि ड्यूटी दे रहे। नगर के डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा सेनेटाइजर व मास्क बाटें व साथ ही जरूरतमंद लोगों को 10 गेहूँ, तुवर दाल 2 किलो साथ ही 50 रूपये नगद बाटी गई। वितरण करते समय उनके पुत्र सुमित मिश्रा, डॉ. पुजा मिश्रा, रोजगार सहायक प्रकाश परमार, रघुविर सिंह राठोर सचिव गोन्दीखेडा आदि लोगों मोजुद थे। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष में नगर म् मंयक राजेश नायमा द्वारा राशि दी गई। वही जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन चारभुजा मित्र मंडल व संजय जैन के द्वारा 50 पैकेट भोजन दोनों समय पर बनवा कर बांटा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!