Homeअपना शहरराजगढ़ - देशव्यापी लॉकडाउन में सेवा दे रहें पुलिसकर्मियों को वाईब्रेंट वुमेंस...

राजगढ़ – देशव्यापी लॉकडाउन में सेवा दे रहें पुलिसकर्मियों को वाईब्रेंट वुमेंस क्लब ने किया सैल्यूट, सेनेटाइजर व मास्क बांटे

राजगढ़। नगर में वाईब्रेंट वुमेंस क्लब ने राजगढ़ थाने पर जाकर देश मे चल रही कोरोना महामारी में जोखिम डालकर सेवा कर रहे है पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया। वही अनेक शीट पर समस्त ग्रुप की महिला सदस्यों ने अपनो हाथों से थैंक्यू का सन्देश बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। साथ ही लॉकडाउन में राजगढ़ नगर में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे सभी प्रशासन के अधिकारी, डॉक्टर,  नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों को एक शीट पर धन्यवाद का सन्देश थाने पर भेंट किया। सन्देश में  “हारेगा कोरोना,जीतेगा भारत।” का नारा दिया गया। इस दौरान एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, थाना प्रभारी शक्तिसिंह चौहान (प्रशिक्षु डीएसपी), एसआई लोकेश सिंह भदौरिया व नगर परिषद सीएमओ सुरेद्रसिंह पँवार आदि मौजूद रहे। सभी को ग्रुप के सदस्यों को सेनेटाइजर व मास्क भी दिए । इस दौरान ग्रुप की संचालिका सोनिया जैन ,ग्रुप अध्यक्ष सीमा जैन, उपाध्यक्ष मीनाक्षी खलिया एवं ग्रुप कोषाध्यक्ष नीलू कोठारी मौजूद थी।


नगर में लगाए पोस्टर –
ग्रुप की हीना जैन,  हर्षा व्यास, अनिता बनिया, मीनाक्षी बनिया, मीनाक्षी खलिया, राजश्री जैन एवं सीमा जैन द्वारा संदेशात्मक पोस्टर बनाये गए। जो नगर के मानव सेवा, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, नगर पालिका, चौपाटी चबूतरा चोक, जैन चोक आदि प्रमुख जगह लगाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!