Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - महामारी से बचने के लिए विधायक ग्रेवाल ने की जनता...

सरदारपुर – महामारी से बचने के लिए विधायक ग्रेवाल ने की जनता से अपील, कहा – अन्य राज्यों से आने वाले मजदूर स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं, लॉकडाउन में प्रशासन के निर्देशों का पालन करे

सरदारपुर। कोरोना महामारी से बचाव हेतु विधायक प्रताप ग्रेवाल ने क्षेत्र की जनता से विशेष अपील की है। विधायक ग्रेवाल ने कहा की विश्वव्यापी कोरोना जैसी महामारी वायरस से बचाव के लिए जनता से अनुरोध करता हु कि गुजरात एवं अन्य राज्यो से आने वाले मजदूरो व यात्री स्थानीय प्रशासन को सुचना देकर सबसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। साथ ही वर्तमान मे धार्मिक, सांस्कृतिक, शादी एवं मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रम को स्थगित कर दे या फिर उसमे से जाने से बचे। आपके अनमोल जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए, हमारे नगर को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए, हमारे प्रदेश को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप अपने घर पर रहकर वर्तमान मे सरकार द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा, डॉक्टरो द्वारा, पुलिस प्रशासन द्वारा, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया द्वारा आपके भावी जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिए जा रहे निर्देशो का पालन कर 14 अप्रैल तक के इस लॉकडाउन को सफल बनाए। यही आपका सुरक्षित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए सच्चा प्रेम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!