राजोद। श्री सिध्दवीर हनुमान मंदिर खेरखेडा पर ग्यारवीं वर्षगांठ भव्य तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम के एक दिन पुर्व रात्रि में भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन समिति द्वारा रखा गया एवं सुबह महाभिषेक हुआ तथा पंडित देवेन्द्र गिरीजी महाराज के सानिध्य में पुर्ण आहुतियां कर महाआरती के बाद महा प्रसादी का भोग भगवान हनुमान जी को अर्पण किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के राजोद, साजोद , हनुमंत्या, आन्दखेडी, रानीखेडी, नन्दलई, रुणी आदि गाँव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँच कर भंडारे की महा प्रसादी ग्रहण की। वही भक्तों द्वारा अपनी शक्ति अनुसार दान भी देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।