Homeचेतक टाइम्सदसाई - रंगों में सराबोर होकर खेली होली, निकाली फाग यात्रा, किया...

दसाई – रंगों में सराबोर होकर खेली होली, निकाली फाग यात्रा, किया माता का पूजन

दसाई। जहाॅ देशभर में होली का पर्व धूलेडी और रगंपंचमी के पावन अवसर पर मनाया जाता है। वही  यह पर्व दसाई में शीतला सप्तमी के दिन धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। सुबह से ही लोगो में होली का रंग चढ जाता हैं। चारो ओर रंग ही रंग दिखाई देता है। किसी ने डीजे पर तो किसी ने  ढोल पर नृत्य करके इस पर्व का पूरा-पूरा आनंद लिया।  छोटे-छोटे बच्चों में होली पर खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बच्चों की टोलिया एक दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते दिखाई दी। होली की मस्ती में महिलाए भी पीछे नही रही जमकर होली खेलकर पर्व का पूरा आनंद लिया।

निकाली फाग यात्रा –  जैसे ही हरदेवलाला चौक से फाग यात्रा प्रारम्भ हुई पर्व का आनंद दो गुना हो गया। पूरे रास्तेभर में मस्ती के साथ हर किसी को रंग में रमा दिया जिससे माहौल में चार चांद लग गये। वही शीतला सप्तमी के पावन अवसर में अलसुबह से ही शीतला माता के पूजन के लिये भवानी माता मन्दिर, अम्बिका माता मन्दिर, कुमार मोहल्ले में महिलाओ की खासी भीड पूजन करने के लिये लगी। शीतला सप्तमी के दिन घरो में चुल्हा नही जलाया गया जिसके चलते लोगो ने घरो में सुबह से शाम तक ठंडे भोजना का लुप्त उठाया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!